रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम में नियम विपरीत जगह-जगह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर तबेले और बाड़े बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। शहर की सड़कों पर पशुओं के विचरण से होने वाली दुर्घटना और जाम की स्थिति से निपटने के लिए नगर-निगम प्रशासन ने गुरुवार सुबह 11 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी।
नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि पशुपालकों को पूर्व में दी चेतावनी के बावजूद पशुओं का सड़कों पर विचरण मूल समस्या बन चुकी थी। गुरुवार को निगम की और से लोकनिर्माण, राजस्व, स्वास्थ विभाग सहित पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई अलकापुरी क्षेत्र से शुरू की। टीम में शामिल जीके जायसवाल के अनुसार पटरी पार क्षेत्र में 3 से अधिक तबेले और बाड़े हटाने की कार्रवाई के बाद दोपहर 12.30 बजे आंनद कॉलेनी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक तबेले तोड़कर सामग्री जब्त की गई। उपयंत्री मनीष तिवारी के अलावा कार्रवाई के दौरान जोन निरीक्षक पर्वत हाडे, सुनील कपूर, उपयंत्री अनीता ठाकुर, पवन सोलंकी आदि मौजूद थे।
जब्त सामग्री राजसात अवैध तबेले निर्माण की सामग्री जब्त की जा रही है। यह सामग्री राजसात की जाएगी। संबंधित कब्जेधारियों से अतिक्रमण हटाने पर 15 हजार रुपए प्रतिघंटे के मान से जुर्माना राशि भी वसूल की जा रही है। – सोमनाथ झारिया, आयुक्त – नगर निगम रतलाम
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


