रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास रतलाम द्वारा 27वां प्रतिभा सम्मान समारोह 4 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री पुरस्कार चयनित डॉ. लीला जोशी करेगी।
कार्यक्रम लॉयन्स हॉल रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे दोपहर 4 बजे से शुरू होगा। न्यास के अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत, सचिव अनुराग लोखंडे ने बताया रतलाम नगर के प्रतिभावान ब्राह्मण छात्र-छात्राओं एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक क्रय सहायता राशि वितरण की जाएगी। साथ ही अलग अलग विभागों में पदस्थ रहकर कोरोना कॉल में सेवा देने वाले ब्राह्मण अधिकारी, कर्मचारी को भी सम्मानित किया जाएगा। न्यास के उपाध्यक्ष शरद चतुर्वेदी, सह सचिव गिरीश सारस्वत, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र जोशी, प्रचार सचिव डॉ. सुरेश दवे आदि ने कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


