

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज। फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफएमपीसीसीआई) भोपाल (Bhopal) के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप (Minister Chetanya Kashyap) से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री काश्यप को फेडरेशन के तत्वावधान में आगामी 22 एवं 23 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन 2026’ के लिए आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री (Minister Chetanya Kashyap) को सम्मेलन की रूपरेखा एवं इसके उद्देश्यों की जानकारी दी। सम्मेलन में उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा रोजगार के नए अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।
उद्योग जगत की भूमिका महत्वपूर्ण : काश्यप
मंत्री चेतन्य काश्यप (Minister Chetanya Kashyap) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सम्मेलन के निमंत्रण की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। काश्यप ने लिखा कि फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा भोपाल में आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन 2026’ के लिए उन्हें आमंत्रण प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ होने वाला यह संवाद मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अपने संदेश में ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश से विकसित भारत की ओर’ के संकल्प को भी रेखांकित किया।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
मंत्री काश्यप से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के जाइंट प्रेसीडेंट वीरेन्द्र कुमार पोरवाल, चेयरमैन वेयर हाउसिंग कमेटी अशोक आनंद, सचिव प्रवीण आचार्य एवं सहायक सचिव डॉ. सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बता दें कि सम्मेलन के माध्यम से प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ ही निवेश, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर संवाद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


