Ratlam : गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर विवाद, जावरा पैलेस मैदान सील

- सुरक्षा के लिए पांच पुलिस कंपनियां तैनात, अफसरों की उड़ी नींद 

Advertisements
Advertisements
20260924 071608

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। श्री अनंत चतुर्दशी पर रतलाम (Ratlam) जिले के जावरा नगर में निकलने वाले सामूहिक गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है।पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आने के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

जावरा के पैलेस मैदान में दोनों ओर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। रतलाम (Ratlam) प्रशासन ने फिलहाल यहां केवल स्कूल, बैंक जाने वाले ग्राहकों और मैदान क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवागमन की अनुमति दी है।जावरा पैलेस मैदान के दोनों ओर अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं और पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के अलावा अन्य स्थानों से भी पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मुस्लिम समुदाय ने जताई आपत्ति

विसर्जन को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जावरा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कर्बला मैदान से गणेश विसर्जन जुलूस शुरू करने की अनुमति नहीं देने की मांग रखी। इसके बाद अधिकारियों ने मुस्लिम कमेटियों के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी।

दोनों पक्षों से समन्वय का प्रयास

पुलिस प्रशासन के अनुसार, मामले को लेकर दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से लगातार चर्चा की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी पक्षों के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन संपन्न कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अधिकारियों को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

समारोह में भजन और संतों का रहेगा सान्निध्य

गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह को लेकर आयोजन समिति और हिंदू संगठनों की बैठक भी हुई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समारोह में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर भजनों की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा संतश्री आनंद गिरि महाराज सहित विभिन्न साधु-संतों का भी सान्निध्य रहेगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है, वहीं रतलाम पुलिस और प्रशासन के लिए सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर परीक्षा की घड़ी है। 

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!