Ratlam : जावरा में आज तनाव के बीच गणेश विसर्जन चल समारोह, मुस्लिमजन की आपत्ति

- जावरा के धैर्य और भाईचारे की परीक्षा आज, हर झांकी के साथ गार्ड, 1000 जवान तैनात

Advertisements
Advertisements
20260925 071450

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026….। ये मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले के जावरा की जनता के धैर्य, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करने का दिन व तारीख है। क्योंकि पहली बार शहरभर में स्थापित सभी प्रमुख गणेश मूर्तियों का एक साथ सामूहिक विसर्जन चल समारोह पैलेस मैदान से आज शाम 5 बजे निकलना है। इससे मुस्लिमजन सहमत नहीं हैं। इसी से तनाव उपजा और पूरे शहर को छावनी में बदलना पड़ा है।

रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 2 कंपनियां, सशस्त्र वाहिनी एसएएफ की 5 कंपनियां, एक महिला बटालियन, 5 एएसपी, 8 डीएसपी, 40 टीआई सहित 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगी है। 15 ड्रोन, 30 वीडियो कैमरा, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से नजर रहेगी। 10 वज्र वाहन हैं। बड़ी गणेश झांकियों के साथ एक-चार गार्ड तैनात रहेंगे व छतों से निगरानी होगी। बता दें कि बाबरी ढांचा ध्वस्त होने के बाद 1992 में ऐसा तनाव था। इसके बाद पहला मौका है जब इतना तनाव है। 5 पुलिस कंपनियां गुरुवार शाम आ चुकी हैं जिनके साथ एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक लाल ने संवेदनशील क्षेत्रों व प्रमुख रूट पर फ्लैग मार्च निकाला।

शहनाज अख्तर व नासिक की ढोल पार्टी रहेगी आकर्षण

आयोजन समिति अध्यक्ष राहुल उपमन्यु ने बताया चल समारोह में भजन गायिका शहनाज अख्तर भजनों की प्रस्तुति देंगी। नासिक की ढोल-ताशा पार्टी भी आएगी। अखाड़े रहेंगे और झांकियां भी। लोगों में उत्साह है। कई लोग स्वेच्छा से स्वल्पाहार प्रसाद स्टॉल लगाएंगे। चौपाटी के राजा, नपा की झांकी भी इसी जुलूस में साथ निकलेगी।

समझें आखिर क्यों और क्या है विवाद

आयोजन : श्री गणेश मूर्ति सामूहिक विसर्जन चल समारोह। 

स्थान : पैलेस मैदान से शुरू होगा, इसी स्थान को लेकर विवाद।

मुस्लिम पक्ष : ये कर्बला मैदान। यहां सिर्फ मुस्लिम के आयोजन होते हैं। नई परंपरा से भविष्य में दिक्कतें होंगी इसलिए विरोध है।

हिंदू पक्ष : कार्यक्रम को एकरूपता देने सामूहिक विसर्जन जुलूस। बाजार के नजदीक पैलेस मैदान इसलिए चयन किया, अन्य उद्देश्य नहीं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!