30.3 C
Ratlām

प्रदेश में डेंगू के 2200 केस, सर्वाधिक प्रभावित जिलों में मंदसौर,  रतलाम भी शामिल, सीएम ने ली वीसी, रतलाम कलेक्टर से भी ली जानकारी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 26 सितम्बर तक प्रथम डोज का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण किया जाए। सभी पात्र व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए वोटर लिस्ट को आधार बनाया जाए। गाँव तथा वार्डों से जो व्यक्ति रोजगार के सिलसिले में बाहर गये हैं उनकी जानकारी दर्ज कर शेष सभी व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाना सुनिश्चित करें। डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान स्वयं 15 सितम्बर को प्रात: 10 से 10:30 बजे के बीच डेंगू के विरूद्ध इस अभियान में फॉगिंगलारवा नष्ट करनेजल जमाव को खाली करने जैसी डेंगू से बचाव और नियंत्रण संबंधी गतिविधियों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री चौहान शुक्रवार को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से कम वैक्सीनेशन और डेंगू प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से वर्चुअली चर्चा कर रहे थे। डेंगू प्रकोप के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर रतलाम कुमार पुरुषोत्तम से भी चर्चा की। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को जिले में डेंगू प्रकोप के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र अति शीघ्र जिले में डेंगू पर कंट्रोल कर लिया जाएगा।

17 जिलों के कलेक्टरों से पूछा कम टीकाकरण का कारण

मुख्यमंत्री चौहान ने 70 प्रतिशत से कम वैक्सीनेशन वाले जिलों सतनाश्योपुरभिण्डधाररीवासीधीखरगौन मंडलामुरैनाकटनीबालाघाटछिन्दवाड़ाशिवपुरीसिंगरोलीबड़वानीअलीराजपुर और बैतूल के कलेक्टरों से टीकाकरण में कमी के कारणों पर चर्चा की। सतना कलेक्टर ने कहा कि टीके की डोज पर्याप्त है पर सिरींज कम मिल पाने के कारण टीकाकरण प्रभावित हुआ है। छिंदवाड़ा कलेक्टर ने बताया कि पोलातीजा आदि त्यौहारों से टीकाकरण की गति प्रभावित हुई है। बैतूल कलेक्टर ने कहा कि त्यौहारों के साथ अधिक वर्षा ने टीकाकरण को प्रभावित किया है। साथ ही डेंगू तथा अन्य मौसमी बुखार के कारण कुछ प्रकरणों में टीकाकरण को लंबित किया गया है। मण्डला कलेक्टर ने बताया कि टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए वन विभाग की टीमों को भी लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक 75 प्रतिशत पात्र नागरिकों को प्रथम डोज तथा 17 प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का द्वितीय डोज लग चुका है।

डोज और सिरींज की समान उपलब्धता सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर को पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान संचालित किया जाए। प्रयास यह हो कि प्रदेश के शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को वैक्सीन का प्रथम डोज 17 सितम्बर को लग जाए। जो व्यक्ति शेष रहें उनका भी वैक्सीनेशन 26 सितम्बर तक अनिवार्यत: सुनिश्चित किया जाए।

डेंगू के 2200 केस

मुख्यमंत्री चौहान ने डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित जिलों मंदसौरजबलपुररतलामआगर-मालवाभोपालछिंदवाड़ा और इंदौर के कलेक्टरों से भी चर्चा की। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में डेंगू के 2200 केस विद्यमान हैं। भोपाल कलेक्टर ने बताया कि शहर के 11 वार्डों में डेंगू के प्रकरण हैं। नियंत्रण के लिए सघन फॉगिंग और लार्वा नष्ट करने का कार्य जारी है। घरों में जल भराव मिलने पर जुर्माना भी किया जा रहा है। बैठक में जिलों के कलेक्टरों ने बताया कि जागरूकता अभियान और डेंगू से बचाव तथा नियंत्रण के लिए गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इलाज के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

जिला चिकित्सालयों में डेंगू 10 बिस्तर का वार्ड

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नगरीय निकायआशा कार्यकर्ताआँगनवाड़ी कार्यकर्ता लारवा सर्वे और फॉगिंग के कार्य को सघनता पूर्वक संचालित करें। प्‍लेटलेट जाँच के लिए किट की पर्याप्त व्यवस्था हो। बैठक में जानकारी दी गई कि सभी शासकीय चिकित्सालयों में बुखार के रोगियों के लिए फीवर क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। डेंगू के रोगियों के उपचार के लिए सभी जिला चिकित्सालयों में 10 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड भी संचालित किया जा रहा है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!