Ratlam : मां की पूर्ति जीवन में कोई नहीं कर सकता- विधानसभा अध्यक्ष तोमर

- कैबिनेट मंत्री काश्यप की मातुश्री तेजकुंवर बाई काश्यप को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements
Assembly Speaker Narendra Singh Tomar arrived in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मां के स्थान की पूर्ति जीवन में कोई नहीं कर सकता। माता का स्नेह और उनका आशीर्वाद अनमोल होता है। रतलाम (Ratlam) प्रवास के दौरान जब भी माताजी से मिलने का अवसर मिला, उनकी आत्मीयता और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनसे जुड़ी यादें हमेशा मन में बनी रहेंगी। विधानसभा अध्यक्ष के साथ उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया एवं ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन ने भी मातुश्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी किया नमन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, श्योपुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिसोदिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा, आईटी सेल संयोजक निलेश राव सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार, भूपेन्द्र कावड़िया, भावना गुर्जर, आयुषी सांखला, सुबेन्द्र सिंह गुर्जर, आकाश खड़के, निखिल बोरीवाल, विवेक शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव, प्रकोष्ठ संयोजक राजेश रांका, रजनीश जैन, रजनीश गोयल, श्रीकांत डोसी, समाजसेवी निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, एडवोकेट सुनील पारीख एवं नितीन लोढ़ा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!