Ratlam : तस्कर रमजानी पर शिकंजा, 1.20 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज

- अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां फ्रीज करवाने के प्रस्ताव पहुंचे सफेमा कोर्ट

Advertisements
Ratlam

– अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां फ्रीज करवाने के प्रस्ताव पहुंचे सफेमा कोर्ट 

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा अंतर्गत डोडा चूरा तस्करी के आरोपी रमजानी खान पिता गुलाब खान निवासी ग्राम उमट पालिया की करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए बाजार मूल्य की तीन संपत्तियों को सफेमा के तहत फ्रीज कर दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया डोडा चूरा तस्कर रमजानी खान के खिलाफ वर्ष 2019 में 256 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा की तस्करी से संबंधित प्रकरण जावरा आईए पुलिस थाने में दर्ज है। रमजानी ने तस्करी की अवैध आय से विभिन्न संपत्तियां अर्जित कीं, जिसकी जांच आईए थाना प्रभारी सुमित मिश्रा व टीम ने की। इसी आधार पर स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स फोर्जरी ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट (सफेमा) के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव मुंबई सफेमा कोर्ट भेजा था। जहां से पुष्टि कर दी गई है। आरोपी रमजानी के आधिपत्य वाली ग्राम उमट पालिया में स्थित भूमि सर्वे नंबर 202/1 रकबा 0.28 हेक्टेयर, भूखंड क्रमांक 31 और सर्वे नंबर 202/2 रकबा 28 हेक्टेयर (पत्नी के नाम दर्ज) को फ्रीज किया गया है। इनकी कीमत क्रमशः 50, 50 व 20 लाख है। इस कार्रवाई में टीआई मिश्रा के साथ ही एएसआई दिनेशचंद्र नागर, प्रधान आरक्षक मनीषा पाटीदार, सुनीता जाट की सक्रिय भूमिका रही। रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि अभियान के तहत अब तक 100 करोड़ से ज्यादा मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवाने के प्रस्ताव सफेमा कोर्ट भेजे जा चुके हैं। इनमें से 39 करोड़ 24 लाख रुपए कीमत की संपत्तियां फ्रीज करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!