रतलाम में 29 सितंबर को होगा राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का सार्वजनिक अभिनंदन, विधायक काश्यप की अध्यक्षता में समिति का गठन

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत का 29 सितम्बर को सायं जेएमडी पैलेस रतलाम में समारोहपूर्वक सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह के आयोजन हेतु विधायक चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक, प्रोफेशनल एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं।
आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल का नगर की 25 से अधिक संस्थाओं द्वारा सार्वजनिक अभिनंदन किया जाने का निर्णय लिया गया।
अभिनंदन समिति में पद्मश्री लीला जोशी को स्वागताध्यक्ष बनाया गया है एवं सदस्य के रूप में जी.डी. अंकलेसरिया रोटरी डायलिसिस ट्रस्ट के चेयरमेन टेम्पटन अंकलेसरिया, शिक्षाविद डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, उद्योगपति प्रमोद कुमार व्यास, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, समाजसेवी माधव काकानी, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व नेता पक्ष, नगर निगम प्रेम उपाध्याय, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, लॉ कालेज ट्रस्टी निर्मल लुनिया, जीतो चेयरमेन मुकेश जैन, वरिष्ठ चार्टड अकाउंटेंट  केदार अग्रवाल, सिक्ख गुरु सिंघ सभा के गुरनामसिंह डंग, इन्डियन मेडिकल एसोसिएशन  के अध्यक्ष डॉ. विपिन माहेश्वरी, भारतीय सिंधु सभा के मुख्य संरक्षक हीरालाल करमचंदानी, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभय शर्मा, सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद मूणत, थोक व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज झालानी, द ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर एवं बैरवा रिश्ते परिचय समिति म.प्र. के संयोजक प्रेम एन. वासन शामिल किए गए हैं।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!