28.8 C
Ratlām

फरवरी 2022 में आयोजित होगी ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, विजेता प्रतियोगी को 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार काश्यप फाउण्डेशन देगा

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
क्रीड़ा भारती की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 में करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगी को 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में होगा। प्रायोजक चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन रहेगा।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि वर्तमान में युवा वर्ग खेलों के प्रति उदासीन हो रहा है, उसका अधिकांश वक्त मोबाईल पर चेटिंग एवं ऑनलाईन खेलों में बर्बाद होता है। क्रीड़ा भारती ने युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता शुरू की है, जो खेलों के सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु समूह के युवा भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए एवं अन्य पुरूस्कार प्रतियोगियों को प्रदान किए जाएंगे।
क्रीड़ा भारती की बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन हेतु की जाने वाली तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अध्यक्ष गोपाल सैनी, महामंत्री राज चौधरी, संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, सह संगठन मंत्री रामानंद चौधरी, महिला संयोजक भारती ताई, कोषाध्यक्ष मिलिंद डांगे, क्षेत्र संयोजक प्रसन्ना हरदास एवं मधुमयनाथ उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!