फरवरी 2022 में आयोजित होगी ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा, विजेता प्रतियोगी को 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार काश्यप फाउण्डेशन देगा

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
क्रीड़ा भारती की बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 में करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगी को 1 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में होगा। प्रायोजक चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन रहेगा।
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि वर्तमान में युवा वर्ग खेलों के प्रति उदासीन हो रहा है, उसका अधिकांश वक्त मोबाईल पर चेटिंग एवं ऑनलाईन खेलों में बर्बाद होता है। क्रीड़ा भारती ने युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाईन क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता शुरू की है, जो खेलों के सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इस प्रतियोगिता में 12 से 25 वर्ष आयु समूह के युवा भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए एवं अन्य पुरूस्कार प्रतियोगियों को प्रदान किए जाएंगे।
क्रीड़ा भारती की बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन हेतु की जाने वाली तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अध्यक्ष गोपाल सैनी, महामंत्री राज चौधरी, संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, सह संगठन मंत्री रामानंद चौधरी, महिला संयोजक भारती ताई, कोषाध्यक्ष मिलिंद डांगे, क्षेत्र संयोजक प्रसन्ना हरदास एवं मधुमयनाथ उपस्थित थे।

Related articles

कार्य में लापरवाही : अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, छुट्टी लिए बगैर गायब ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।कार्य में लापरवाही बरतने और बिना सूचना एवं अवकाश लिए बगैर ग्राम पंचायत से अनुपस्थित रहना...

एमएससी गणित विषय में कृतिका ने किया टॉप, गोल्ड मेडल से हुई सम्मानित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की वर्ष 2022 की मेरिट सूची में छात्रा कृतिका पिता अनंत करंदीकर को...

रॉयल कॉलेज का शैक्षणिक टूर : 100 विद्यार्थियों का दल गोवा भ्रमण के लिए रवाना हुआ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के महाविद्यालयों में अध्ययनरत् 100 छात्र-छात्राओं के दल गोवा भ्रमण के लिये...

बेख़ौफ स्कूल प्रबंधन : चेतावनी की धज्जियां उड़ाकर मनमानी जारी, एबीवीपी करेगी अब 28 को प्रदर्शन

प्रशासन की चेतावनी से स्कूल प्रबंधन बेअसररतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।जिले के स्कूल प्रबंधन प्रशासन की चेतावनी के बाद भी...
error: Content is protected by VandeMatram News