भेड़ चुराने वाले बदमाशों से भिड़े आरक्षक को एसपी ने अदम्य साहस एवं वीरता के लिए किया सम्मानित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
एक ट्रक से भेड़ चुराकर नीचे गिराने वाले बदमाशों का सामना करने पर रतलाम जिले के ताल पुलिस थाने के प्रधान आरक्षक बालमुकुंद को एसपी गौरव तिवारी ने अदम्य साहस एवं वीरता के लिये सम्मानित किया है।
बता दे कि 9 दिसम्बर 21 को रतलाम जिले के ताल थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक 510 बालमुकुन्द शासकीय कार्य के लिये ताल से रतलाम आ रहे थे। करीब 12:30 बजे वह बड़ायल चौरसी से 01 किलोमीटर रतलाम तरफ पहुंचे ही थे की उन्होने देखा की फोर लाईन के किनारे कुछ बदमाश एक ट्रक से भेड़ चुराकर रोड़ पर गिरा रहे थे और कुछ बदमाश भेड़ो को उठा रहे थे। उनके पिछे दुसरा ट्रक आ रहा था जिसने भेड़ उठाने वाले बदमाश को रोका तो बदमाश ट्रक वाले से हाथापाई करने लगे। तभी थाना ताल में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालमुकुन्द ने अपना थाना क्षेत्र ना होते हुए भी अकेले ही वीरता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी रोड़ के किनारे खड़ी कर अकेले ही बीचबचाव करने पहुंच गए। तभी एक बदमाश ने उन्हें पत्थर फैंक कर मारा जिससे वे घायल हो गए। फिर भी उन्होने हार नही मानी और वीरता पूर्वक बदमाशों से ट्रक ड्रायवर को बचाने में लगे रहे एवं बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया। यह देखकर वहां पर भीड़ इकठ्ठा होने लगी, तभी मौका देखकर बदमाश वहां से भाग गए। प्रधान आरक्षक बालमुकुन्द के अदम्य साहस एवं वीरता पूर्वक कार्य के लिए एसपी गौरव तिवारी द्वारा दस हजार रुपए का नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!