24.5 C
Ratlām

करणी सेना की चेतावनी: रतलाम जिले में संचालित जावेद हबीब के पार्लर बंद किए जाए, नहीं तो होगा आंदोलन

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ रतलाम श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि रतलाम जिले में जावेद हबीब द्वारा संचालित किए जा रहे सभी पार्लर बन्द किए जाए, अगर पार्लर बंद नहीं होते है तो आंदोलन किया जाएगा।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा रविवार दोपहर शहर के स्टेशन रोड़ पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में एसपी के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला को सौंपा। ज्ञापन में बताया की 2 दिन पहले एक ब्यूटी सेमिनार में जावेद हबीब ने महिला के बालों में थूक लगाकर बेशर्मि भरे अंदाज में ये शब्द कहे कि “इस थूक मे जान है” जो घोर निंदनीय है। एक जाने माने हेयर आर्टिस्ट का खुले मंच से महिलाओ के सामने एक महिला के सर में थूकना उसकी छवि धूमिल कर सम्पूर्ण नारी जगत को शर्म सार करना है। हबीब द्वारा किसी महिला के सर पर सरे आम थूक कर समस्त स्त्री जाति का अपमान किया है। जिससे महिलाओं, करनी सेना और सम्पूर्ण राजपुत समाज आक्रोश में है। करणी सेनानी मांग कि रतलाम जिले में जितने भी जावेद हबीब के पार्लर हो उन्हें त्वरित बन्द कर उस पर प्रकरण दर्ज किया जाए। अगर रतलाम जिले में जावेद हबीब के अधीनस्थ पार्लर बंद नही होते तो श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी।
यह रहे मौजूद
जिला अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह पाताखेड़ी, विधिक सलाहकार प्रीति सोलंकी, प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह देवड़ा, मीडिया समन्वयक कमल सिंह अमलेटा आदि उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!