खुदकुशी का प्रयास : कृषि विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्वयं का गला चाकू से काटा, हालत गंभीर

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम के कृषि विभाग के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने स्वयं का गला चाकू से काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन को जब मामले की जानकारी मिली तो वह उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कर्मचारी अवसाद (डिप्रेशन) में होने के कारण उक्त कदम उठाया है।
स्टेशन रोड थाना अंतर्गत दिलीपनगर निवासी 36 वर्षीय अजय पिता कमलशंकर ने शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे अपने निवास पर चाकू से गला काट लिया। लहुलूहान हालत में बिस्तर पर अजय को परिजन ने देखा तो उसे 8.10 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अजय के परिजन ने पुलिस को बताया कि वह कृषि विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी है। शनिवार सुबह उक्त घटना के बाद परिजन भी हतप्रद है। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रदीप शर्मा के अनुसार युवक अजय ने स्वयं द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया। घटनास्थल से पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है। गंभीर अजय की हालत समाचार लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई है। उक्त मामले में पुलिस अजय के खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का प्रकरण भी दर्ज करेगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!