BIG BREAKING : गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने भागने की कोशिश की, पैर में मारी गोली

IMG 20220124 WA0341
मौके पर मौजूद एसपी गौरव तिवारी।

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
तीन दिन पूर्व रंगदारी में भाटों का वास क्षेत्र में गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी ने सोमवार रात पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी को चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुकने पर गोली चलाई। मुख्य आरोपी अकबर घोसी के पैर में गोली लगने से जख्मी हुआ, जिसे जावरा अस्पताल में भर्ती किया है।

मालूम हो की सट्टे के विवाद में फायरिंग करने के तीनों आरोपितों को रतलाम पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में हथियार नागदा में रखे जाने की जानकारी देने पर पुलिस उसे नागदा लेकर जा रही थी। पिपलौदा से जावरा के बीच मुख्य आरोपित अकबर घोसी ने लघुशंका के लिए गाड़ी रूकवाई और बाद में जीप में मौजूद पुलिस जवान की इंसाज (मशीनगन) लेकर भागने लगा। जवाब में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी। घायल अवस्था में अकबर को जावरा अस्पताल ले जाया जा रहा है। पूरे मामले की जाँच के लिए एसपी गौरव तिवारी जावरा पहुंच चुके हैं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!