देर रात घोड़ी पर सवार होकर थाने पहुंचा दूल्हा व बाराती, सीएसपी के डीजे बन्द करवाने से थे नाराज

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
होमगार्ड कॉलोनी में शादी के दौरान बज रहा डीजे सीएसपी ने बंद करवा दिया तो बगैर डीजे और बैंड बाजे के घोड़े पर बैठे दूल्हे के साथ बारात स्टेशन रोड़ थाने पहुंच गई। बारातियों ने दुल्हन को बुलवाकर थाने पर ही फेरे लेने की बात पर अड़ गए।
जानकारी के अनुसार होमगार्ड कॉलोनी में बीती रात सुनील पिता बदिया कटारा की शादी थी।समाज की परम्परा के अनुसार मामेरा कार्यक्रम के बाद प्रोसेशन निकलना था। मामेरा हुआ और दूल्हा घोड़ी पर बैठा तभी पुलिस आरक्षकों ने डीजे बंद करवा दिया। जानकारी मिलने पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री आशीष सोनी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बात की। भाजपा नेता सोनी ने बताया रात 9:30 बजे डीजे यह कहकर बंद करवा दिया था कि आसपास अधिकारियों के निवास हैं। बारात में आए लोगों ने आरोप लगाया कि गरीब को नियम बताकर डीजे बंद करवा दिया जबकि बाजार और बड़े-बड़े मैरिज गार्डन में रात को बैंड बाजे के साथ बारात निकलती है तब कोई कार्यवाही नहीं होती।

स्टेशन रोड़ थाने पर जाती बारात


जानकारी मिलने पर एएसपी इंद्रजीत बाकलवार ने हस्तक्षेप किया और रात 11:30 बजे डीजे वापस बुलवा कर कम आवाज में बारात निकालने को कहा। इसके बाद रात 12 बजे दूल्हे के साथ बारात वापस होमगार्ड कॉलोनी पहुंची। मामले की जानकारी मिलने पर सीएसपी हेमंत चौहान भी थाने पहुंचे। सीएसपी का कहना था की रोज की तरह रात 10 बजे डीजे बंद करवाने के निर्देश वायरलेस पर दिए थे। कोई विशेष स्थान बताकर कार्यवाही के लिए नहीं कहा था।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!