महाशिवरात्रि का महोत्सव : प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीप, महाकालेश्वर की नगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड

उज्जैन, वन्देमातरम् न्यूज।
ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 1-मार्च को ‘शिव ज्योति अर्पणम’ महोत्सव होगा। इसमें पुण्य सलिला मां क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पावन अवसर पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी। क्षिप्रा नदी के तट पर दोनों ओर 13 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नगर के देवस्थल महाकाल मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, गढ़ कालिका मंदिर, सिद्धवट मंदिर, हरसिद्धि मंदिर एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे। नगर के नागरिक भी अपने घरों पर 5-5 दीप प्रज्वलित करेंगे। नागरिकों द्वारा उज्जैन नगर निगम के माध्यम से संकल्प पत्र भी भरे गए हैं।
महोत्सव के लिए 17 हजार स्वयंसेवक
शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में संपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ा गया है। लगभग 17 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने पंजीयन कराया है। इनमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, खिलाड़ी, व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, सभी अखाड़ों के संतगण आदि शामिल है। प्रमुख आयोजन स्थल रामघाट पर दीप प्रज्वलन व्यवस्था लिए ब्लॉक और सेक्टर बनाए गए है। प्रत्येक सेक्टर में स्वयंसेवकों को नियुक्त किया गया है। इनके साथ पर्यवेक्षक भी रहेंगे।
उज्जैन पहुंची गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम
महोत्सव को रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम उज्जैन पहुंच चुकी है। बता दें कि पिछले वर्ष अयोध्या में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया था। अब उज्जैन में एक साथ 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन का विश्व रिकॉर्ड बनेगा। महोत्सव में ‘जीरो वेस्ट’ को लक्ष्य बनाकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!