रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज़।
शहर कांग्रेस की कमान हाथ में लेने के दो साल बाद महेंद्र कटारिया ने शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची जारी की। सूची में कुल 132 लोगों को रखा गया। 132 लोगों को शहर जैसे छोटे क्षेत्र की कार्यकारिणी में शामिल करने पर हर तरफ चर्चा यही है की अब क्या शहर में कांग्रेस में कोई कार्यकर्ता नहीं बचे। सूची में शामिल 132 लोग कांग्रेस के मुख्य नेता है, जो वापस इधर-उधर पदाधिकारी बनकर कार्यकारिणी में फिट हो गए हैं।
कार्यकारिणी घोषणा में लेटलतीफी की बात करे तो शहर या ग्रामीण दोनों की कार्यकारिणी घोषणा से पहले उक्त सूची प्रदेश कांग्रेस की हाईकमान को भेजी जाती है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही जिले में बैठे अध्यक्ष शहर की कार्यकारिणी घोषित करते है।
विश्वसनीय सूत्रों की माने तो प्रदेश कांग्रेस की हाईकमान के कुछ नेता शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया को बदलने की जद्दोजहद में थे, जिस कारण 2 साल के लंबे समय बाद शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित हुई। शहर कांग्रेस के बाद अब ग्रामीण पर भी नजर है। अब देखना यह होगा की ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत (सैलाना विधायक) अपनी सूची में कितने नाम जोड़ेंगे? फिलहाल शहर में मंडल और सेक्टर में घोषणा होना बाकी है।

गुरुवार शाम जारी हुई सूची में 14 उपाध्यक्ष, 25 महामंत्री, 54 सचिव, 20 कार्यकारिणी सदस्य, 13 परामर्श समिति, 1 कोषाध्यक्ष, 1 मीडिया प्रभारी, 2 प्रवक्ता, 1 कार्यालय प्रभारी, 1 प्रशासनिक प्रभारी शामिल है।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


