35.2 C
Ratlām

कोच का एसी खराब, यात्रियों का हंगामा, एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
बांद्रा से चलकर रतलाम होकर माता वैष्णोदेवी जाने वाली स्वराज एक्सप्रेस के कोच ए 1 का एसी खराब होने पर रतलाम स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इस कारण ट्रेन एक घन्टे देरी से रतलाम से आगे के लिए रवाना हो पाई।

IMG 20220415 WA0316
रतलाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन ट्रेन

जानकारी के अनुसार ट्रेन नम्बर 12471 अपने निर्धारित समय से करीब आधे घन्टे देरी से रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 5 पर पहुंची। एसी कोच का एसी बंद होने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों के रतलाम आने के पहले ही ट्रेन स्टाफ को सूचना दी गई। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। रतलाम से भी रवाना होने के पहले भी ध्यान नहीं दिया। तब जाकर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। मेकेनिकल स्टाफ को भी बुलाया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। करीब एक घन्टे बाद कुछ सुधार होने के बाद ट्रेन रात 21.58 बजे रवाना हो पाई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!