35.1 C
Ratlām

मनमानी का विरोध : नगर निगम आयुक्त की अनुपस्थिति से भाजपा नेताओं ने चेंबर के बाहर बैठ दिया धरना, दौड़े-दौड़े आयुक्त पहुंचे कार्यालय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया का मनमानी पूर्वक कार्यालय से अनुपस्थिति रहना और कर्मचारियों द्वारा आमजन को भीषण गर्मी में चक्कर कटवाना रोजमर्रा की कहानी हो गई। शहर विधायक चेतन्य काश्यप के निर्देश के बावजूद नगर निगम आयुक्त झारिया की मनमानी को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं ने चेंबर के बाहर जमीन पर बैठ धरना दे दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम आयुक्त झारिया दौड़ते-दौड़ते नगर निगम कार्यालय पहुंचे और भाजपा नेताओं को साधने में जुटे नजर आए।
शहर में भीषण जलसंकट, लंबित नामांतरण के मामले, निर्माण अनुमति अटकाकर आवेदकों को परेशान करना नगर निगम में आम समस्या हो गई। सभी विभागों में बेलगाम कर्मियों की मनमानी से आमजन त्रस्त है। शहर विधायक काश्यप तात्कालीन कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम के समक्ष नगर निगम आयुक्त झारिया को चेतावनी के साथ नियमित कार्यालय समय में उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इसके बाद भी आयुक्त की कार्यालय से गैरहाजिर रहकर ठेकेदारों की फाइलें घर बुला लेते हैं। आयुक्त झारिया के लगातार निगम कार्यालय से गैरहाजिर रहने पर अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा, मोहनलाल धभाई, गोपाल शर्मा, रमेश पांचाल, सुनील माली, गजराजसिंह यादव एवं भारत जैन वार्ड की समस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त से मिलने कार्यालय पहुंचे। आयुक्त झारिया के चेंबर के बाहर ताला होने पर भाजपा नेता आक्रोशित हो गए और जमीन पर बैठ धरना दे दिया। धरने की सूचना पर आयुक्त झारिया कार्यालय पहुंचे और नाराज भाजपा नेताओं की समस्या सुनने का प्रस्ताव रखा। नाराज भाजपा नेताओं ने कहा कि हम यहां आमजन की समस्या के लिए आ रहे हैं। आप हमें ही नहीं मिलते हो तो आमजन को कितना परेशान होना पड़ रहा होगा?


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!