वंदेमातरम् NEWS की खबर पर लगी मुहर
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जनजाति कार्य विभाग में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अंतर्गत खेल सामग्री क्रय करने में अनियमितता पर जिले के तीन प्राचार्यों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की है। वन्देमातरम् न्यूज ने खेल सामग्री में बरती जा रही अनियमित्ता को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करवाया था।
जनजाति कार्य विभाग में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अंतर्गत रतलाम जिले की विभागीय शैक्षणिक संस्थाओं को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रति संस्था 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई थी। प्रदाय आवंटन अनुसार संस्था प्राचार्य को संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु नियमानुसार खेल सामग्री का वितरण किया जाना था। संस्था प्राचार्य द्वारा खेल सामग्री क्रय में अनियमितता की जानकारी संज्ञान में आने पर सामग्री का भौतिक सत्यापन करवाकर निरीक्षण करवाया गया, निरीक्षण में अनियमितता पाई गई।
इन स्कूलों के प्राचार्यों को किया निलंबित
इस संबंध में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन की प्राचार्य सुश्री प्रीति जैन, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना के प्राचार्य पंकजसिंह चंदेल एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवन के प्रभारी प्राचार्य शिवरमन बोरीवाल को निलंबित कर दिया है। निलंबित प्राचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए प्रतिवेदन संभाग आयुक्त उज्जैन को भेजा गया। बता दे कि पूर्व में वंदेमातरम् न्यूज द्वारा खेल सामग्री क्रय मामले का मुद्दा सबसे पहले उठाया था।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


