27.3 C
Ratlām

विश्व पर्यावरण दिवस : साइकल रैली निकाल शहर में जागरूकता की जलाई अलख

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आशुतोष स्पोर्ट्स एवं क्रिकेट क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सायकिल रैली निकाल कर शहर मे जागरूकता की अलख जगाई। रैली नेहरू स्टेडियम से पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टैंड अलकापुरी, रत्नपूरी होते हुए हनुमान ताल पहुंची एवं पौधारोपण किया।

IMG 20220605 WA0250

रैली का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश शुक्ला ने किया। इस अवसर राजेश हैरिश, राहुल श्रीवास्तव, निर्मल हाडे, उपस्थित थे। पूरी रैली का आकर्षण जूलियस चाको रहे जो साइकल सवार के आगे- आगे दौड़ कर रास्ता पूरा किया।समापन अवसर डॉ. लेखराज पाटीदार और जूलियस चाको को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आओ पेड़ लगाओ अभियान के राकेश मोदी, चीकू चानोदिया, सपना शर्मा, निखिल मिश्रा, संजय व्यास, अनमोल शर्मा, नीलेश राजोरिया, डॉ. देवेंद्र शाह, राणा स्पोर्ट्स एवं आशुतोष क्लब के खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। आयोजन संचालन क्लब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने किया। आभार देवराज यादव ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!