35.5 C
Ratlām

वार्ड नंबर – 40 : सेवा, संस्कार एवं समर्पण के पर्याय है भाजपा के ‘गुड्डू’ भैया

IMG 20220704 WA0235

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।

नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार प्रसार अब शहर में जोर पकड़ता जा रहा है। आज से 10वें दिन मतदाता महापौर व अपने वार्ड पार्षद के लिए मतदान करेंगे। शहर के वार्ड 40 में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा से धर्मेंंद्र व्यास (गुड्डू भैया), कांग्रेस से अविजीत सुराना व निर्दलीय स्वीदप कोटिया मैदान में है। इन सब में से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र व्यास (गुड्डू भैया) सेवा, संस्कार एवं समर्पण के पर्याय है।
सदैव सादगी का जीवन जीने वाले गुडूड भैया (धर्मेंंद्र व्यास) की अपनी एक अलग पहचान है। शुरू से समाजसेवा के साथ शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक गतिविधियों से जुडक़र दिन दुखियों की सेवा में सबसे आगे रहते हैं गुड्डू भैया। रतलाम शहर के शास्त्री नगर स्थित श्री सांईं मंदिर की स्थापना से लगातार 20 से 25 वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी है। गुड्डू भैया के नेतृत्व एवं संगठन क्षमता के चलते श्री सांईं मंदिर के स्थापना महोत्सव, भंडारा, रामनवमी उत्सव, अन्नकुट उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न कराएं है। इसके अलावा विगत 10 वर्षों से गुड्डू भैया के नेतृत्व में प्रतिवर्ष शिर्डी पैदल यात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालू शामिल होते हैं। सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी गुड्डू भैया का हर कोई कायल है। इन्हीं सब गुणों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर – 40 के पार्षद पद के उम्मीदवार के रूप में इन्हें मैदान में उतारा है। स्थानीय वार्डवासी होने के कारण यह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वार्ड विकास को लेकर भी इनकी बहुत अलग सोच है। जनता से सुझाव लेकर वार्ड में विकास कार्य कराने का संकल्प इन्होंने लिया है। वार्डवासी सहज रूप से मिल सके इसके लिए भी अलग से योजना इनके द्वारा तैयार की जा रही है। गुड्डू भैया (धर्मेंद्र व्यास) बताते हैं कि राजनीति करना उनका लक्ष्य नहीं है। वार्डवासियों की सेवा करना, समस्याओं को सुलझाना, वार्ड में समुचित विकास करना पहली प्राथमिकता में है।

IMG 20220628 WA0021
Adv.

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!