24 C
Ratlām

RATLAM : UP का युवक भाजपा चुनाव कार्यालय से उत्पात मचाते हुए जा पहुंचा मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, पुलिसकर्मी से लेकर आम लोगों पर किया हमला

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम में रविवार दोपहर शहर के मेहंदीकुई बालाजी मंदिर मेें एक विक्षिप्त युवक जबरन घुस गया। मंदिर में अचानक विक्षिप्त के पहुंचने के इस घटनाक्रम से भक्तों में हड़कंप मच गया। विक्षिप्त दांतों से काटने दौड़ने लगा। मंदिर के पहले विक्षिप्त ने शहर के कई क्षेत्रों में भी आतंक मचाया।
जानकारी के अनुसार सबसे पहले उक्त युवक शहर के जूनी कलालसेरी स्थित वार्ड 26 के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में जा घुसा। युवक पूरी तरह से नग्न था। युवक एक व्यक्ति को काटने दौड़ा। वहां मौजूद मुरलीधर गुर्जर, विशाल चावड़ा, हेमंत टंकी, महेंद्र माली ने बचाया। इसके बाद वह युवक थावरिया बाजार, हाथीखाना क्षेत्र में आतंक मचाते हुए लोगों पर हमला बोलने की कोशिश की।

ऊपर क्लिक कर देखे घटना का वीडियो

पुलिस को जानकारी लगी तो वह युवक को पकडऩे पहुंची। उसी दौरान एक पुलिसकर्मी की उंगली को चबा खाया। इसके बाद वह भागता हुआ नगर निगम के सामने श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर के गर्भगृह के भीतर पहुंच गया। विक्षिप्त युवक ने गर्भगृह को भीतर से बंद कर लिया। बड़ी मुश्किल के बाद गर्भगृह का दरवाजा खोला तो उसने वहां मौजूद भक्तों पर हमला कर दिया। कई लोगों को मुंह से काटा। जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला पुलिस बल के साथ पहुंचे। सभी के मदद से विक्षिप्त युवक को रस्सी से बांधना पड़ा। इसके पहले आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में उसे बड़ी मशक्कत के साथ जिला अस्पताल ले जाया गया। स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि विक्षिप्त उत्तर प्रदेश के जालौन जिले का है। उसके हाथ पर रोहित तिवारी नाम गुदा है। इसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!