अनंत चतुर्दशी कल : उत्साह और उल्लास के साथ जवाहर व्यायामशाला निकालेगा झांकी, 2500 शरीर साधकों में 5 से लेकर 75 वर्ष की उम्र के पहलवान होंगे शामिल

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
दो वर्ष के कोरोनोकाल संक्रमण के बाद एक बार फिर उत्साह और उल्लास के साथ जवाहरनगर व्यायामशाला अनंत चतुर्दशी पर आकर्षक झांकी के बीच अखाड़ा निकालने जा रहा है। शहर का जवाहर व्यायामशाला इस वर्ष अपना 25वां गणेशोत्सव मना रही है। झांकी के साथ व्यायामशाला के अखाड़े में 2 हजार 500 शरीर साधक शस्त्र कला, शारीरिक दक्षता और हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन भी करेंगें। इसको लेकर 5 से लेकर 75 वर्ष के पहलवान दिन-रात अंतिम तैयारी में जुटे हुए हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जवाहर व्यायामशाला संचालक सूरज जाट ने वन्देमातरम् न्यूज को बताया व्यायामशाला के संस्थापक तथा पूर्व रतलाम केसरी नारायण पहलवान ने सज्जनमिल बंद होने के बाद प्रत्येक अनंत चतुर्दशी पर आकर्षक झांकी निकालना का संकल्प लिया था। उन्हीं की प्रेरणा और प्रयास से यह परंपरा आज भी बरकार है। नतीजतन साल-दर-साल अखाड़े के पहलवानों का उत्साह और जोश भी बढ़ रहा है। अखाड़े मे 5 साल से लेकर 75 साल तक के पहलवान अपना अपना प्रदर्शन दिखाने की तैयारी में जुटे है। प्रदर्शन निखारने के लिए शरीर साधक 3 माह से नियमित देर रात तक अभ्यास कर रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Screenshot 2022 0907 200804
मलखम्ब करते कलाकार

भगवान नटराजन पर आधारित झांकी की थीम

व्यायामशाला संचालक जाट के अनुसार इस बार झांकी की थीम भगवान नटराज पर आधारित हैं। झांकी में भगवान शिव का नटराज रूप प्रभा मंडल में अंधकार के प्रतीक अस्मार पुरुष पर चरण रख नृत्य करते नजर आएंगे। नृत्य के दौरान भगवान शिव पांचों क्रियाओं सृष्टि, निर्माण, स्थिति, संहार और तिरोभावना का समावेश रहेगा। शिव के इस अद्भुत रूप का दर्शन करते भगवान ब्रह्माजी, विष्णुजी, माँ पार्वतीजी और इंद्रगण नजर आएंगे। आकर्षक झांकी का निर्माण कार्तिक माली द्वारा किया जा रहा है। यह झांकी झिलमिलाते 50 हजार छोटे-छोटे बल्बों से जगमगाएगी।

IMG 20220907 200538
झांकी निर्माण करते कारीगर
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!