19 C
Ratlām

पिता के बाद बेटी ने लिया देहदान का संकल्प : मेडिकल कॉलेज में श्री सकल सिखवाल ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पिता द्वारा डेढ़ महीने पूर्व भवानीमंडी में देहदान किया गया था। इसी से प्रेरणा लेकर रतलाम निवासी पुत्री ने भी मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर देहदान की घोषणा करते हुए देह दान की सारी प्रक्रिया पूर्ण की। बेटी ने कहा कि उनके देह का अंतिम संस्कार करने की जगह मेडिकल कॉलेज रतलाम में दान कर दी जाए।
श्री सकल सिखवाल ब्राह्मण समाज के एडवोकेट सतीश त्रिपाठी ने बताया कि भवानी मंडी निवासी रामविलास शर्मा द्वारा डेढ़ महीने पूर्व मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में अपनी देह दान कर दी थी। इसी से प्रेरणा लेकर रतलाम की विद्या विहार कॉलोनी में रहने वाली उनकी पुत्री रश्मि जोशी द्वारा भी मेडिकल कॉलेज रतलाम में जाकर देह दान कर दिया। रश्मि जोशी ने देह दान की घोषणा करते हुए कहा कि उनके देह का अंतिम संस्कार करने की जगह मेडिकल कॉलेज रतलाम में दान कर दी जाए। जिससे वहां चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सके।
इस अवसर पर श्री महर्षि श्रृंगी विद्यापीठ अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी, सिखवाल समाज देवस्थान न्यास के न्यासी अनिल पांडया, समाज के रवि व्यास, सतीश त्रिपाठी ने शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर रश्मि जोशी का सम्मान किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंगरौली, सुभाष जोशी, जनअभियान परिषद के समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, राजेश सोलंकी, जितेंद्र राव करमदी आदि उपस्थित थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!