खुशखबर : ग्रामीण क्षेत्र की 6 प्रमुख 19.50 किमी सड़क का सर्वे शुरू, रतलाम ग्रामीण विधायक मकवाना ने की थी मुख्यमंत्री से मांग

Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों के लिए बड़ी खबर है कि अब उन्हें बदहाल मार्ग से उपजने वाली परेशानी से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के प्रयास से एक बार फिर रतलाम ग्रामीण विधानसभा में छह प्रमुख सड़कों की सौगात मिलने जा रही है। विधायक मकवाना ने उक्त समस्या को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री ने समस्या की गंभीरता पर निर्देश जारी किए। नतीजतन लोक निर्माण विभाग ने विधायक मकवाना द्वारा की गई मांग के अनुरूप सर्वे शुरू कर दिया।

विधायक मकवाना ने बताया कि 15 करोड़ की लागत से छह गांवों में 19.50 किमी सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग प्रमुखता से की गई थी। उनमें मुख्य रूप से ग्राम पलाश फंटे से ग्राम हिम्मतगढ़ तक 7 करोड़ की लागत से 8 किमी सड़क निर्माण, ग्राम खोखरा से ग्राम भेंसाडाबर तक 2 करोड़ की लागत से 3 किमी सड़क निर्माण, ग्राम गोपालपुरा से ग्राम नेपाल तक 2 करोड़ की लागत से 3 किमी सड़क निर्माण, ग्राम शिवपुर से ग्राम रामपुरिया तक 1.50 करोड़ की लागत से 2 किमी सड़क निर्माण, ग्राम धोलका फंटे से ग्राम बावड़ीखेड़ा तक 1 करोड़ की लागत से 1.50 किमी सड़क निर्माण और ग्राम सागोद से सांवलिया रूण्डी तक 1.50 करोड़ की लागत से 2 किमी सड़क निर्माण कार्य कराया जाना है।

Advertisements

सर्वे रिपोर्ट जल्द होगी तैयार फिर बजट पास
विधायक मकवाना ने बताया कि सर्वे कार्य जल्द कराने के लिए संबंधित विभाग से चर्चा की गई है। सर्वे पूर्ण होने के बाद बजट की स्वीकृति मिलेगी। विभाग को जल्द बजट प्राप्त करने का सीएम ने विधायक मकवाना को आश्वासन भी दिया है। बता दें कि विधायक मकवाना ने ग्रामीण क्षेत्र के उक्त 6 प्रमुख मार्गों को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उल्लेख किया था कि उनके द्वारा पत्र में उल्लेखित की गई सड़कों की स्वीकृति जल्द दी जाए, जिससे कि क्षेत्र के नागरिकों के साथ किसानों की यात्रा उक्त मार्ग पर सुगम हो सके। विधायक के पत्र पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेने के बाद शासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए है, जिसके चलते लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे शुरू कर दिया है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!