
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि भाजपा को जनता सबका साथ सबका विकास के नारे पर वोट देकर जिताती है। भाजपा कांग्रेस जैसे हथकंडे नही अपनाती है। लेकिन मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल देश के प्रधानमंत्री के विपरीत कह रहे है कि चुनाव जीतने के लिए सब कुछ किया जाएगा। साम दाम दंड सब कुछ अपनाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कृष्ण नीति भी अपनाई जाएगी।


कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही। मंत्री पटेल ने वर्ष 23 और 24के आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि अभी हमारी लोकसभा में 29 में से 28 सीटें हैं इस बार 29 की 29 सीटें हमारी आएगी। छिंदवाड़ा भी इस बार जीतेंगे। मैं छिंदवाड़ा का प्रभारी मंत्री हूं। हमने संकल्प लिया है कि कांग्रेस का सफाया करेंगे। विधानसभा में भी 200 सीट आएगी। यह लक्ष्य रखा है। कांग्रेस ने किसानों को धोखा दिया है। किसान एक बार धोखा खा सकता है बार-बार धोखा नहीं खा सकता। कांग्रेस को ऐसा झटका दिया कि उपचुनाव के अंदर कांग्रेस का सफाया हो गया है।



आपने एक सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो तय करेंगे वह होगा और चुनाव जीतने के लिए जो करना पड़ेगा वह करेंगे। राजनीति में साम दाम दंड भेद सब चलता है जरूरी है जैसे को तैसा। कृष्ण नीति अपनाएंगे। इस दौरान रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय आदि मौजूद थे। इसके पहले मंत्री पटेल ने महापौर निवास पर भी पहुंचे। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निलेश पटेल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन आदि ने स्वागत किया।




Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


