सार्थक सेवा ऐसी : क्विक कैंसर डिडक्शन मोबाइल वैन आ रही रतलाम, चौराहों पर 26 फरवरी से शुरू होगी जांच, इप्का फाउंडेशन ने सौंपी श्रद्धा निधि

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
कैंसर रोगियों की प्रारंभिक स्तर पर पहचान और समय पर समुचित उपचार कर लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से रतलाम में तीन दिवसीय शिविर 26 फरवरी से आयोजित होने जा रहा है। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की क्विक कैंसर डिडक्शन मोबाइल वैन रतलाम के अलग-अलग चौराहों पर खड़ी होगी। इस दौरान कैंसर विशेषज्ञों की ओर से जांच कर चिंहित रोगियों का उपचार किया जाएगा। उक्त परमार्थ कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इप्का फाउंडेशन ने 50 हजार रुपए की श्रद्धा निधि प्रदान की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20230218 WA0029

जिला तंबाकू नियंत्रण समिति के अशोक अग्रवाल ने बताया  युवा मंच ने रतलाम में 26 से 28 फरवरी तक के लिए आमजनता की स्क्रीनिंग के लिए सहमति दे चुका है। शिविर के प्रथम दिवस 26 फरवरी को अलकापुरी चौराहा स्थल चयनीत किया गया है। 27 फरवरी को कॉलेज रोड एवं 28 फरवरी को पुराने यातायात थाने के समीप क्विक कैंसर डिडक्शन मोबाइल वैन उपलब्ध रहेगी। शिविर में जानलेवा बीमारी कैंसर की जांच के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञों के अतिरिक्त पद्मश्री प्राप्त डॉ. लीला जोशी भी सेवाएं देंगी। इसके पूर्व जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला तंबाकू नियंत्रण समिति द्वारा 19 फरवरी को जिला अस्पताल के परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में सुबह 9 से 11 बजे तक कैंसर परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सीकल सेल एवं थैलिसिमिया की जांच की जाएगी। इस दौरान मुंबई के वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर, जिला नोडल अधिकारी डॉ. गोपाल यादव एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विपिन दुबे सेवाएं देंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इप्का प्रबंधक ने सौंपी श्रद्धा निधि
फ्री कैंसर डिडक्शन मोबाइल वैन के रतलाम जिले में आने की सूचना पर सहयोग के लिए इप्का फैक्टरी सहायता के लिए आगे आई है। 50 हजार रुपए की श्रद्धा निधि का बैंक चेक फैक्टरी प्रबंधक सियाल ने अखिल भारतीय मारवाड़ी मंच के न्यासी एवं जिला प्रमुख अग्रवाल को सौंपा।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!