आखिर क्यों नाराज हुआ विहिप व बजरंग दल, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
अनंत चतुदर्शी पर निकलने वाले अखाड़ों एवं चल समारोह में शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक को लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल प्रशासन से नाराज है। प्रशासन को शस्त्रों की अनुमति देने के लिए दो दिन में निर्णय लेने को कहा है। अगर प्रतिबंध लगाया जाता है तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दे कि तीन दिन पूर्व प्रशासन द्वारा शांति समिति व व्यायामशाला के संचालकों की बैठक हुई थी। प्रशासन द्वारा शस्त्रों के साथ अखाड़ा निकालने पर प्रतिबंध लगाया था। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा प्रशासन के समक्ष नाराजगी जताई थी। इसके बाद मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा पुन: बैठक बुलाई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिला पदाधिकारियों के अलावा रतलाम शहर के समस्त व्यामशाला के उस्ताद, खलीफा मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा 2 दिन का समय मांगा गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा चेतावनी दी गई है यदि 2 दिन बाद प्रशासन अपना निर्णय वापस नहीं लेता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन बंजारा, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, जवाहर व्यामशाला, पवन पुत्र व्यामशाला, नागेश्वर हिन्द व्यामशाला, नव निर्माण हिन्द व्यामशाला, आदर्श व्यामशाला, कार्तिक व्यामशाला, बजरंग व्यामशाला सहित अन्य सभी व्यामशाला के खलीफा एवं उस्ताद मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!