
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) के होटल अजंता पैलेस में बुधवार दोपहर आयोजित मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन ‘जीवन दर्शन’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर धर्मांतरण के आरोप लगाए, जिसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी सीएसपी अजय सारवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के पदाधिकारी उस हॉल के बाहर धरने पर बैठ गए, जहां सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया।

तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने एहतियातन हॉल के मुख्य प्रवेश द्वार को अपने नियंत्रण में ले लिया और आवाजाही पर रोक लगा दी। फिलहाल बिना अनुमति किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।
हॉल में घुसने की कोशिश के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ बजरंग दल पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं को बाहर किया और हालात पर नियंत्रण बनाए रखा।
आयोजन में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक, यह सम्मेलन यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम और रतलाम पास्टर्स फेलोशिप के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम स्थल पर दोनों संस्थाओं के बैनर भी लगे हुए थे। घटना के बाद पुलिस सम्मेलन में मौजूद लोगों की पहचान और अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों द्वारा एक-एक व्यक्ति का नाम और विवरण दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
प्रशासन की नजर, जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। धर्मांतरण के लगाए गए आरोपों और कार्यक्रम की गतिविधियों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


