


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath) यात्रा के लिए रतलाम (Ratlam) से 12 श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यह पवित्र यात्रा स्वर्गीय अश्विन शर्मा की पावन स्मृति को समर्पित है। रतलाम रेलवे स्टेशन पर शहर के नागरिकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने यात्रियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।



यात्रा में प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक यतेंद्र भारद्वाज, पत्रकार विजय मीणा, समाजसेवी विजय राठौर, मानु वर्मा, प्रतीक वर्मा, हर्ष जैन, अखिलेश पालीवाल, प्रशांत व्यास, नीरज सातवानी, गौरव सातवानी, विशाल जाट एवं सुमित शर्मा शामिल हैं। सभी श्रद्धालु 18 जुलाई को पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे। स्वर्गीय अश्विन शर्मा की प्रेरणा और सेवा भावना को समर्पित इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नागरिकों ने इसे आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी आयोजन बताया।



रवाना होने से पूर्व यात्रियों का भव्य स्वागत
इस अवसर पर Ratlam जवाहर व्यायामशाला के गौरव जाट पहलवान, अमन जाट, घनश्याम पुरोहित, किशोर चौहान, विकास पुरोहित, मनीष शर्मा, जयेश राठौर, सुरेन्द्र मीणा, पूरण शर्मा, अविनाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath) से सभी के मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


