सैलाना विधायक डोडियार को जमानत : रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर से विवाद के अनुमति बगैर समर्थकों के साथ हुए थे गिरफ्तार

सैलाना विधायक डोडियार को जमानत : रतलाम जिला अस्पताल में डॉक्टर से विवाद के अनुमति बगैर समर्थकों के साथ हुए थे गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

– चौथे दिन विधायक डोडियार और सभी को मिली जमानत, आगे की रणनीति होगी तय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारत आदिवासी पार्टी से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को चौथे दिन शनिवार को जमानत मिल गई है। तीन दिनों से जेल में बंद विधायक के समर्थक जेल भरो आंदोलन, मौन धरने और सोशल मीडिया पर धोलावाड़ से पेयजल रोकने की भी चेतावनी वायरल कर चुके थे। नतीजतन शनिवार को रतलाम एसडीएम कोर्ट ने विधायक डोडियार को समर्थकों के साथ जमानत के आदेश कर दिए हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ 11 दिसंबर को भूरालाल (25) पिता हुमजी देवदा निवासी वासी सुंदेल सुंदेल (रावटी), दीपक (25) पिता हीरालाल निनामा निवासी विनोबा नगर, दिनेश (25) पिता रामाजी माल निवासी रामपुरिया, दिलीपसिंह (28) पिता लखनलाल तड़वी निवासी रेहटी (सिहोर), छोटू (18) पिता राधू गरवाल निवासी भीलड़ी (रावटी), सिद्धार्थ (50) पिता स्व. आरएन गुप्ता निवासी भोपाल, ध्यानवीर (41) पिता दर्शनसिंह डामोर निवासी जाम्बूखादन, दिनेश (19) पिता कानजी निवासी बड़ी सरवन, पप्पू (28) पिता कमजी डामोर निवासी अडवानिया, मांगीलाल (45) पिता नेमजी राणा निवासी पांडिचरी, जितेंद्र (28) पिता कोजाराम राणा व गौतमपुरी (34) पिता प्रकाशपुरी दोनों निवासी करण (20) पिता धरमसिंह कर्मा निवासी सिंगापुरा (सीहोर) को बंजली क्षेत्र में अनुमति बगैर प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला जेल रतलाम भेजा था। सभी को विधायक डोडियार के साथ जमानत मिल मिल गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तारी का यह था प्रमुख कारण

 5 दिसंबर को जिला अस्पताल में विधायक डोडियार जिला अस्पताल पंहुचे थे। यहां उनका डॉ. सीपीएस राठौर के साथ विवाद हो गया था। वीडियो भी सामने आया था। डॉक्टर ने विधायक को अपशब्द कहे तो विधायक की भी डॉक्टर से तू-तू, मैं-मैं हो गई थी। इसके अगले दिन विधायक की रिपोर्ट पर डॉक्टर के खिलाफ स्टेशन रोड थाना में धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। डॉक्टरों ने भी विधायक के बर्ताव को लेकर थाने में शिकायत की थी। डॉक्टर के सस्पेंड नहीं होने के विरोध में 11 दिसम्बर को बिना अनुमति के विधायक व उनके समर्थक शहर में नेहरु स्टेडियम में आंदोलन करने वाले थे। यहां जिला प्रशासन और पुलिस ने शहर में भीड़ नहीं आ सके इसलिए बैरिकेडिंग की थी और विधायक को गिरफ्तार भी कर लिया था।

विधायक के साथ 13 समर्थक हुए थे गिरफ्तार

11 दिसम्बर को सुबह ही विधायक अपने समर्थकों के साथ बंजली हवाई पट्टी पहुंचे थे जहां से पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर सर्किल जेल भेज दिया था। जानकारी समर्थकों को लगने पर आदिवासी बंजली हवाई पट्टी के पास पहुंचे थे और धीरे-धीरे रिहाई की मांग को लेकर 4.30 बजे रतलाम-सैलाना रोड के बीच आए थे। पुलिस की सख्ती के सामने सभी रतलाम-बांसवाड़ा मुख्य रोड पर बैठ गए थे और करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन चला था। तीन दिन में डॉक्टर के निलंबन नहीं होने और विधायक की जमानत नहीं होने पर कलेक्ट्रेट व एसपी आफिस के घेराव की चेतनावनी दी थी।

चेतावनी के बाद प्रशासन आया हरकत में

11 दिसंबर की शाम को विधायक को रिहा करने एवं चिकित्सक को तीन दिन में निलंबित करने के आश्वासन पर आंदोलन को समाप्त किया गया था। गुरूवार सुबह अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो शहर एसडीएम अनिल भाना के हाई कोर्ट इंदौर में जाने की जानकारी मिली थी जिस कारण विधायक को जमानत नही मिल सकी थी। शुक्रवार को भी यही क्रम चला। शुक्रवार देर रात तक कलेक्ट्रेट में डटे विधायक के समर्थकों ने शनिवार को जमानत नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलन करने और मौन धरना देने की चेतावनी दी थी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!