22.6 C
Ratlām
Saturday, February 8, 2025

भाजपा का प्रदीप पर भरोसा : एक साल में दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने प्रदीप उपाध्याय

भाजपा का प्रदीप पर भरोसा : एक साल में दूसरी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बने प्रदीप उपाध्याय

– वंदेमातरम् न्यूज की खबर पर मुहर, पहले ही खुलासा कर दिया था उपाध्याय का नाम तय

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला भाजपा की कमान एक बार फिर पार्टी ने वर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के हाथों में दी है। वे भाजपा के पहले नेता है, जो एक साल में दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। वंदेमातरम् न्यूज ने रतलाम जिले में चल रही अटकलों पर विराम देते हुए प्रदीप उपाध्याय का जिलाध्यक्ष के तय नाम का खुलासा किया था। सोमवार रात को प्रदीप उपाध्याय के नाम की घोषणा होते ही वंदेमातरम् न्यूज की पूर्व में प्रकाशित खबर पर मुहर लगी है। 

इसके पहले उपाध्याय को पार्टी ने 26 जनवरी 2024 को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। सोमवार की देर शाम जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने उनको जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया। जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर बीते 3-4 दिनों से हलचल बढ़ गई थी, जो अब थम गई है। घोषणा होने के बाद गाइड लाइन के अनुसार उपाध्याय सीधे पैलेस रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संगठन पर्व के तहत 27 दिसंबर 2024 को होटल रुद्र पैलेस में हुई रायशुमारी में प्रदीप का नाम सबसे ऊपर था। बावजूद कुछ लोग दमखम लगा रहे थे लेकिन उनकी नहीं चली।

इसलिए उपाध्याय को दोबारा मौका

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नजदीकी होने से कोई विरोध नहीं है।

– पहली बार 26 जनवरी 2024 को जिलाध्यक्ष बनते ही चुनाव में व्यस्त रहे। कार्यकारिणी बनाने का मौका नहीं मिला। 

– 59 साल के उपाध्याय ने 2013 से 2024 तक जिला महामंत्री का दायित्व निभाया।

– विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को 60708 मतों की लीड का श्रेय भी इनके खाते में गया। 

– लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की सफलता का लाभ मिला।

– पार्टी के सभी गुटों से अच्छा तालमेल, सभी को साथ लेकर चलने की रणनीति

पहली प्राथमिकता जिला कार्यकारिणी

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि पहली प्राथमिकता जिला कार्यकारिणी बनाना है। पिछली बार चुनाव व अन्य व्यस्तता के चलते नहीं बन पाई थी। अब जल्द कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। सभी विधानसभाओं से पदाधिकारी बनाए जाएंगे। सबसे बड़ी चुनौती सैलाना विधानसभा में पार्टी को मजबूत करके जीत दिलाना है।

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network