23.4 C
Ratlām

भाजपा का मौन धरना: प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे चूक करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा मे चूक से देशभर मे आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के प्राणों एवं राष्ट्र  के गौरव पर संकट उत्पन्न करने वाले दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है। जिला भाजपा ने शुक्रवार को इस घटनाक्रम के विरोध मे गांधी उद्यान पर देशव्यापी मौन धरना देकर कलेक्टोरेट मे राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन  में शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, प्रदेश  कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला मंत्री सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, करणधीर्य बड़गोत्या, धराड के आनदिलाल राठोड, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मसूंर जमादार, झुग्गी प्रकोष्ठ  प्रदेश  सह संयोजक अनिता कटारिया, आई.टी.सेल जिला संयोजक करण वशिष्ट सहित पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुए।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण राव एवं सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मौन धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन मे बताया गया कि प्रधानमंत्री के प्राणों को संकट मे डालने का कुत्सित प्रयास राष्ट्रदोही ताकतें ही कर सकती है। पंजाब सरकार की असक्षमता का इससे बड़ा उदाहरण नही हो सकता। पंजाब सरकार का यह कृत्य समस्त राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है साथ ही उसके राष्ट्र विरोधी चरित्र को भी उजागर करता है। घटना के लिए दोषियों  को सजा देना भी आवश्यक है। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। आभार प्रभारी सुनील सारस्वत ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!