13900 कर्मचारियों में बंटेगा 24 करोड़ से अधिक की बोनस राशि, बढ़ेगी बाजार में रौनक


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रेलवे कर्मचारियों को इस बार भी 78 दिनों का बोनस मिलेगा। रेल मंत्रालय ने कर्मचारियों की प्रमुख मांग को मंजूरी दी है। रेल मंडल में अन्य योजनाओं को भी गति मिलेगी। इतना ही नही यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
यह जानकारी चेयरमैन रेलवे बोर्ड सुनीत शर्मा ने वर्चुअल पत्रकारवार्ता में संबोधित करते हुए दी। डीआरएम विनित गुप्ता ने इस दौरान कहा कि मंडल स्तर पर बोनस भुगतान की कार्रवाई अतिशीघ्र की जाएगी।
17951 रुपए प्रति कर्मचारी मिलेगा बोनस
रेल मंडल में प्रति कर्मचारी को 17951 रुपए बोनस राशि मिलेगी। मंडल में कुल 13900 कर्मचारियों को या बोनस का लाभ मिलेगा। इस मान से कुल 24 करोड़ 95 लाख 18 हजार 900 रुपए का भुगतान होगा।
बाजार में आएगी रौनक
कर्मचारियों को बोनस राशि का भुगतान दीपावली पूर्व देने की बात कही गई। मगर पिछले सालों में दशहरे के पूर्व तक भुगतान होता आया। बड़े स्तर पर राशि भुगतान से बाजार में रौनक आना तय माना जा रहा है।
सोमवार तक भुगतान की संभावना
वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ के मंडल मंत्री बीके गर्ग और प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि एनएफआईआर व वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ ने पिछले दिनों विरोध सप्ताह मनाया था। जिसमें कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा दुर्गापूजा शुरू होने से पहले ही करने की मांग भी उठाई थी। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके फलस्वरूप 78 दिन के बोनस की घोषणा कर दी गई। सोमवार तक सभी को भुगतान होने की संभावना है ।

Related articles

ठगबाज पटवारी : बागड़ी पर कसने लगा क़ानूनी शिकंजा, 48 घंटे में दूसरी FIR

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगबाज हेमंत बागड़ी पर क़ानूनी शिकंजा बढ़ता जा रहा...

आयुष्मान हॉस्पिटल का शुभारंभ : सदैव मानवता की सेवा में कार्य करना चाहिए – राज्यपाल गहलोत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।चिकित्सालय मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण होते हैं जहां से बीमार व्यक्ति स्वस्थ होकर खुशी लेकर...

जिस्म के धंधे से आईफोन : परवलिया डेरे में देहव्यापार करती नाबालिग बरामद, देशभर में जिस्मफरोशी से बदनाम है रतलाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।मध्यप्रदेश का रतलाम यूं तो सेंव, साड़ी व सोने के लिए पहचाना जाता है। वर्तमान में...

कॅरियर मेला : युवाओं के लिए नए अवसर, इन्हें पहचाने ओर उपयोग करें – विधायक काश्यप

मेलें में 403 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ एवं 75 विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में प्रारंभिक स्तर पर चयन...
error: Content is protected by VandeMatram News