Ratlam : चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर ‘याद करो कुर्बानी’ के तहत पुष्पांजलि

- शहीद चौक पर आजाद हिंद संगठन का भव्य आयोजन

Chandrashekhar Azad's birth anniversary in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। महान क्रांतिकारी अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आज़ाद की 120वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को आजाद हिंद संगठन द्वारा रतलाम  (Ratlam) के शहीद चौक पर ‘याद करो कुर्बानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संयोजक राकेश पांचाल ने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आज़ाद भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे निर्भीक और प्रेरणादायी क्रांतिकारियों में से एक थे। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा (वर्तमान चंद्रशेखर आज़ाद नगर) में हुआ था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की आजादी के लिए समर्पित कर दिया।

पांचाल ने बताया कि असहयोग आंदोलन के दौरान मात्र 15 वर्ष की आयु में गिरफ्तारी के बाद जब मजिस्ट्रेट ने उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम ‘आज़ाद’, पिता का नाम ‘स्वतंत्रता’ और पता ‘जेल’ बताया। तभी से वे पूरे देश में चंद्रशेखर आज़ाद के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उन्होंने काकोरी कांड सहित कई क्रांतिकारी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा लाला लाजपत राय की मृत्यु का बदला लेने के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को चंद्रशेखर आज़ाद जैसे महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे आयोजन देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में विजय सिंह पंवार, पुष्कर द्विवेदी, हेमंत तायडे, दशरथ भारती, प्रवीण दीक्षित, दिलीप परमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!