औचक निरीक्षण : रात में कलेक्टर और एसपी निकले मुख्य बाजार में, व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख माने जाने वाले चांदनी चौक में शुक्रवार रात कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी निरीक्षण पर निकले। इस दौरान निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया के साथ अधिकारी अमला भी मौजूद रहा। कलेक्टर व एसपी को साथ निरीक्षण करता देख वहां मौजूद आमजन भी शुरू में कुछ समझ नहीं पाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुमार व एसपी तिवारी द्वारा चांदनी चौक बाजार का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर कुमार ने मौके पर अधिकारियो को निर्देशित किया की आजाद चौक में 15 से 20 दिनों के भीतर पे एन्ड यूज (सशुल्क उपयोगी) टॉयलेट बनाया जाए। इसके अलावा सशुल्क पार्किंग भी बनाई जाए।

IMG 20220211 WA0064
अधिकारियों को निर्देशित करते कलेक्टर व एसपी


कलेक्टर व एसपी ने अपने रात्रि निरीक्षण में शहर के नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्या को भी जाना। चांदनी चौक के बाद कलेक्टर व एसपी गणेश देवरी, धान मंडी और सैलाना बस स्टैंड की ओर निकल गए। जहां पर मूलभूत सुविधाओं और कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!