रतलाम में भ्रष्टाचार का मेला : दूरदराज से आए दुकानदारों से अवैध वसूली, महापौर-आयुक्त के सामने कर्मचारियों की चप्पलों से धुनाई

रतलाम में भ्रष्टाचार का मेला : दूरदराज से आए दुकानदारों से अवैध वसूली, महापौर-आयुक्त के सामने कर्मचारियों की चप्पलों से धुनाई

Advertisements
Advertisements

– त्रिवेणी मेले में दुकान लगाने वालों से निगमकर्मी प्रवीण शर्मा व विनय कल्याणे पर वसूली की गंभीर शिकायत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम नगर निगम के भ्रष्ट कर्मचारी त्रिवेणी मेले में भी भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आए। दूर दराज से मेले की शोभा बढ़ाने आए दुकानदारों को ऊंची ऊंची कीमत पर दुकानें दी, इसके बाद रशीद के नाम पर 50-50 हजार रुपए की अवैध वसूली प्रत्येक दुकानदार से कर रहे हैं। दुकानदारों का आक्रोश महापौर प्रहलाद पटेल और आयुक्त हिमांशु भट्ट के सामने फूटा। महिला दुकानदार ने भ्रष्ट निगमकर्मी प्रवीण शर्मा व विनय कल्याणे पर वसूली की गंभीर शिकायत करते हुए चप्पलों से पिटाई कर दी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अवैध रुपए का दबाव बनाने और एक महिला दुकानदार को पैसे देने के लिए रात में बुलाने पर सोमवार को दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी दुकानदार अवैध वसूली और महिला दुकानदारों को रात में बुलाने से निगमकर्मी प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे की शिकायत करने निगम पहुंचे। यहां आयुक्त भट्ट नहीं मिले। तो कथित मेला प्रभारी धर्मेंद्र व्यास को परेशानी बताई। कथित मेला प्रभारी व्यास ने दुकानदारों की समस्या को टालकर कर्मचारियों का बचाव करते दिखाई दिए। यह वही भाजपा पार्श, एमआईसी मेंबर और मेला समिति प्रभारी हैं, जिन पर पूर्व में नवरात्रि मेले सहित अन्य कार्यक्रम में  वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत से घिरे हुए हैं। मामले में आयुक्त को जानकारी लगी तो वह मेला ग्राउंड पहुंचे। इधर महापौर पटेल भी नाराज दुकानदारों की पीड़ा जानने मेला ग्राउंड पहुंचे। दुकानदारों ने निगमकर्मी प्रवीण शर्मा और विनय कल्याणे के अभद्र भाषा, अवैध उगाई सहित महिला दुकानदारों को रात में बुलाने की गंभीर शिकायत की। इस दौरान गुस्साई एक महिला ने चप्पल उठाकर निगमकर्मी विनय कल्याणे की धुनाई कर दी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सिस्टम के लापरवाह अधिकारी और कर्मचारी

मेले में पूर्व में भी वाहन स्टैंड पर अवैध वसूली और अन्य आर्थिक अनियमितताएं बरतने की शिकायत हो चुकी है। मामले में आयुक्त भट्ट ने लापरवाह राजस्व अधिकारी कैलाशचंद्र कर्मा को सस्पेंड कर दिया है। उपायुक्त व मेला अधिकारी करुणेश दंडोतिया को नोटिस जारी किया। दोनों कर्मचारी से अभी कट्टे मंगवाकर जांच की जा रही। आयुक्त भट्ट के अनुसार मामला गंभीर है। जल्द जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!