ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
समीपस्थ मार्ग जुलवानिया के मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर साइकिल सवार की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए। मौके से चालक ट्रैक्टर छोडक़र फरार हो गया। सूचना पर मृतक के परिजन पहुंचे और घटनास्थल पर विलाप करते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात चालक नंबर बिना ट्रैक्टर चला रहा था।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के उपनिरीक्षक एसएस अग्निहोत्री ने बताया बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम जुलवानिया निवासी नंदू पिता दितू (52) घर से काम पर जाने का कहकर साइकिल से निकले थे। घर से थोड़ी दूरी स्थित मुख्यमार्ग पर सामने से आ रहे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर की भिड़ंत से नंदू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में बड़ी संख्या में भीड़ जमा होने की सूचना पर पहले डायल-100 पहुंची। घटनास्थल पर डायल-100 ने पाया कि नंदू का शव सडक़ के बीच में पड़ा हुआ है और चालक ट्रैक्टर छोडक़र फरार हो गया। उपनिरीक्षक अग्निहोत्री ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!