27.6 C
Ratlām

रतलाम में सेंटर ऑफ ट्रेंड यूनियंस की मांग : कोर्ट के आदेश के अनुसार किया जाए भुगतान

रतलाम में सेंटर ऑफ ट्रेंड यूनियंस की मांग : कोर्ट के आदेश के अनुसार किया जाए भुगतान

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मजदूरों को 1 अप्रैल 2024 से बढ़ी हुई दर से भुगतान किया जाए। न्यायालय के आदेशानुसार भुगतान करने की मांग सेंटर ऑफ ट्रेंड यूनियंस ने की है। श्रम आयुक्त के नाम का ज्ञापन रतलाम में श्रम निरीक्षक निशा कुमारी को दिया गया है।

सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि संभवतः यह पहली बार हुआ जिसमें दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बढ़ी हुई दर से वेतन देने के बाद मालिकों ने न्यायालय में वाद दायर किया। जिस पर उन्हें स्टे मिला और मजदूर विरोधी सरकार ने इन कर्मचारियों का वेतन रिकवरी किया परन्तु अब न्यायालय ने स्टे खारिज कर दिया। सीटू जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने श्रमिकों को बढ़ी हुई दर भुगतान करने व एरियर की राशि देने का भी आदेश दिया। लेकिन न तो शासन न फैक्ट्री मालिक इसे लागू कर रहे थे। अतः सीटू ने न्यायालय की अवमानना का वाद दायर किया। इस दौरान कॉमरेड एमएल नागावत, कॉमरेड कीर्ति शर्मा, केमिकल व फर्टिलाइजर्स संघ लखन सिंह, सीटू की सीमा डोडियार आदि मौजूद थीं।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here