परंपरा हो रही समाप्त : तड़वी और पटेल परम्परा को बचाने की मांग, CM के नाम SDM को सौंपा पत्र

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आदिवासियों के बीच लोकप्रिय तड़वी और पटेल परम्परा को लेकर आवाज उठने लगी है। समाज की विशेषता और प्रमुखताओं की गिनती में शामिल परम्परा के विलुप्त होने की चिंता जनजाति विकास मंच को सताई है। मुद्दे पर मंच की ओर से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एसडीएम संजीव केशव पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मंच के जिला संयोजक की मौजूदगी में मंच के संजय निनामा, रामलाल डाबी, महेश डोडियार, भेरूसिंह निनामा ने उक्त पंरपरा के लिए प्रति व्यक्ति को प्रति माह 5 हजार रुपए मानदेय के अतिरिक्त  5वीं अनुसूचि में ग्राम सभा का आयोजन तड़वी और पटेल की अध्यक्षता में संपन्न कराने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त प्रमुखता से समाज के तड़वी और पटेल को शस्त्र लायसेंस आवंटिक किए जाने की मांग की गई। मुख्यमंत्री सिंह के नाम सौंपे पत्र में जनजाति विकास मंच ने उक्त मांगों पर जल्द विचार कर निर्णय लेने का विशेष आग्रह किया है। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त मांगों पर शासन स्तर पर जल्द निर्णय नहीं लेने के बाद उनके द्वारा भोपाल पहुंचकर सीएम से भेंट की जाएगी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग्राम के प्रथम नागरिक की है यह पंरपरा
समाज के इतिहास को टटोले तो आदिवासियों में तड़वी और पटेल परंपरा गांव में व्यवस्था निर्धारित करती है। तड़वी और पटेल समाज की ओर से ग्राम के प्रथम नागरिक की भूमिका निभाते हैं। पंच में महत्वर्पूण जिम्मेदारी का निर्वहन करने के अलावा ग्राम में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य उन्हीं के हाथों कराया जाता है। कुल मिलाकर यह पंरपरा समाज में एक व्यक्ति को चिह्ंित कर उसे पूरे गांव का मुखिया बनाकर तड़वी और पटेल उपाधी से नवाजा जाता है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!