फैल रही कंजेक्टिवाइटिस बीमारी : अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में हो आंखों की दवा, आखिर किस विधायक ने जताई चिंता

Advertisements
Advertisements

तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आंखों में तेजी से फैल रही कंजेक्टिवाइटिस बीमारी में रतलाम जिले में भी दस्तक दे दी है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस बीमारी के मरीज सामने आ रहे है। बीमारी से निपटने और समय पर समुचित इलाज को लेकर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में आंखों की दवा उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए। साथ ही आमजन से भी बीमारी से सतर्क रहने का आह्वान किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


विधायक मकवाना ने बताया कि बीते एक सप्ताह के दौरान आंखों से जुड़ी बीमारी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के साथ स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी संख्या में कंजेक्टिवाइटिस रोग से ग्रसित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में पूरे समय नेत्र रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई जाए जिससे कि वहां आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार मिल सके। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी पर्याप्त मात्रा में बीमारी से जुड़ी दवाइयां उपलब्ध कराई जाए जिससे कि प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!