Ratlam : डीपी ग्रुप ने गांधी उद्यान में किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

- सावन सोमवार और नाग पंचमी के शुभ अवसर पर लगाए फलदार एवं औषधीय पौधे

Advertisements
Advertisements
DP Group in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। सावन सोमवार एवं नाग पंचमी के शुभ अवसर पर डीपी ग्रुप (DP Group) द्वारा रतलाम (Ratlam) निगम चौराहा स्थित गांधी उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। स्वच्छ पर्यावरण और धरती की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगातार सामने आ रही विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय संकटों से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम पर्यावरण संरक्षण ही है। इसके लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी जरूरी है।

कांग्रेस पदाधिकारी एवं डीपी ग्रुप के सदस्य रहे मौजूद

पौधारोपण कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के महीप मिश्रा, नरसिंह राठौड़, संजय बरमेचा, बद्री राठौड़, आनंद मेहता, जितेंद्र सिसोदिया, लवकेश जोशी, आलोक जायसवाल, सन्नी राजपूत, राजू लोदवाल, जाधव भाऊ सहित डीपी ग्रुप के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

पौधारोपण के बाद वितरित की फरियाली खिचड़ी

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों एवं श्रद्धालुओं को फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!