Ratlam : 80 फीट रोड पर ‘ड्रीम वर्ल्ड मेला’ को लेकर उठे सवाल, अफसर गैर जिम्मेदार

- सुरक्षा, ट्रैफिक और अनुमति को लेकर भाजपा पार्षद सोमानी ने मांगा जवाब

Dream World Fair in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित 80 फीट रोड पर आयोजित हो रहे ड्रीम वर्ल्ड मेले की अव्यवस्थाएं और असुरक्षा ने अनुमति देने वाले राजस्व विभाग के अफसरों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की बढ़ती मुसीबतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी ने रतलाम (Ratlam) नगर निगम प्रशासन को पक्ष लिखकर कई गंभीर सवाल पूछे हैं। बड़े रिहायशी भूखंड पर लगाए गए इस मेले में विशाल झूले, चकरी, मनोरंजन साधन और व्यवसायिक दुकानों का संचालन नियम विरुद्ध करने का गंभीर आरोप भी है। जिससे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

बता दें कि 80 फीट रोड रतलाम (Ratlam) की प्रमुख विकसित सडक़ों में शामिल है, जहां दोनों ओर पेवर ब्लॉक और वॉकिंग ट्रैक बनाए गए हैं। यह क्षेत्र सुबह और शाम टहलने वाले लोगों के लिए पसंदीदा स्थान माना जाता है। मेले के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे सडक़ और फुटपाथों पर अव्यवस्थित पार्किंग की स्थिति बन रही है। क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी ने शिकायत में कहा है कि मेले में आने वाले लोगों के दोपहिया, चारपहिया वाहन और ऑटो रिक्शा फुटपाथों तथा सडक़ किनारे खड़े किए जा रहे हैं। इसके अलावा सामने की ओर नियम विरुद्ध दुकानों के संचालन से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है। मामले में मेला संचालक अक्षय पालीवाल ने बताया कि अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार मेला संचालन किया जा रहा है। रविवार को भीड़ ज्यादा थी, ऐहतियात बतौर पार्किंग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिक्युरिटी गार्ड की संख्या बढ़ा रहे हैं।

मेले की अनुमति और सुरक्षा पर गंभीर सवाल

क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी ने नागरिकों की मांग पर रतलाम निगम से सवाल पूछा है कि इतने बड़े आयोजन के लिए अनुमति देने वाली रतलाम एसडीएम ने मौके पर निरीक्षण कर नियमों के पालन पर गंभीरता क्यों नहीं दिखाई? साथ ही यह भी जानना चाहा गया है कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं। शिकायत में फायर सेफ्टी, फायर ब्रिगेड, पुलिस व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आकस्मिक दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने निगम से जानकारी मांगी है।

दुर्घटना होने पर किसकी जिम्मेदारी?

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि यदि मेले के दौरान किसी प्रकार की जनहानि या हादसा होता है तो उसकी जवाबदेही किसकी होगी। क्षेत्रीय पार्षद निशा पवन सोमानी ने प्रशासन से स्पष्ट जवाब देने की मांग करते हुए कहा है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सुरक्षा सुनिश्चित करना निगम और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी विषय को लेकर उन्होंने 23 अप्रैल 2025 को भी संबंधित अधिकारियों को पत्र दिया था, लेकिन स्थिति में कोई ठोस सुधार दिखाई नहीं दिया। अब एक बार फिर प्रशासन से कार्रवाई और पारदर्शिता की मांग की गई है। नागरिकों की मांग पर क्षेत्रीय पार्षद सोमानी ने मांग की है कि मेले के संचालन, अनुमति, पार्किंग, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तत्काल जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!