19.2 C
Ratlām

रतलाम में गृहमंत्री का पुतला फूंका : पुलिस और कांग्रेसी के बीच झूमाझटकी, नेताओं को पहुंची चोट

रतलाम में गृहमंत्री का पुतला फूंका : पुलिस और कांग्रेसी के बीच झूमाझटकी, नेताओं को पहुंची चोट

– मौन धरना देने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जलाया पुतला

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने मौन धरना दिया। धरने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह का पुतला फूंका। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई। पुलिस पुतला छीनने की कोशिश में जुटी रही। कांग्रेसी पूर्व नियोजित प्रदर्शन स्थल पर दो अलग अलग दिशाओं से केंद्रीय मंत्री के पुतले लेकर पहुंचे थे। जिसमें से एक को आधा जलाने में सफल हो गए। झुमाझटकी के दौरान दो से तीन कांग्रेस नेताओं को चोट भी पहुंची है। 

IMG 20241220 WA0033

देश के संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  द्वारा अमर्यादित भाषा का उपयोग करने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। इसी के विरोध में शुक्रवार को रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्री पुल स्थित डॉ. अंबेडकर सर्कल पर एक घंटे का मौन धरना दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल मुस्तैद रहा। धरने के बाद कांग्रेस नेताओं व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश की। पुतले को देखते ही पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनने की कोशिश की। इस दौरान झूमाझटकी में कांग्रेस नेताओं को मामूली चोट आई है। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेसी आधा पुतला जला पाए। गृहमंत्री शाह के फोटो पर भी पैर मार कर विरोध जताया। 

प्रदर्शन स्थल पर की कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन स्थल पर गृहमंत्री शाह और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया देश के गृहमंत्री शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इसी के विरोध में मौन धरना देकर पुतला जलाया था। इस दौरान कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रकाश प्रभु राठौड़, राजीव रावत, महिला नेत्री यास्मीन शैरानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे। 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page