नवरात्रि का उत्साह : 20 क्विंटल फूलों की बनाई रांगोली, दिन भर जुटे रहे 100 से अधिक कार्यकर्ता

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर में नवरात्रि का उत्साह चरम पर है। चारों तरफ म अम्बे के भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। शहर के गरबा पांडाल रंग बिरंगी रोशनी से सज रहे है। स्टेशन रोड गरबा पांडाल में नवयुवक मंडल द्वारा 20 क्विंटल फूलों की आकर्षक रांगोली बनाई गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20221004 WA0460

नवयुवक मंडल स्टेशन रोड रतलाम द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर विगत 30 वर्षों से नवमी पर स्वर्गीय सुरेंद्र जायसवाल की प्रेरणा से आकर्षक रंग-बिरंगे फूलों से माता जी के गरबा प्रांगण में भव्य रंगोली से माता का दरबार सजाया जाता है। विगत 9 दिनों से स्टेशन रोड का गरबा आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस आयोजन में क्षेत्रवासियों का भी बढ़-चढ़कर सहयोग प्राप्त होता है। संस्था के आयोजक अश्विन जायसवाल ने बताया कि तकरीबन 100 कार्यकर्ताओं ने सुबह से शाम तक फूलों की पत्तियां चुन-चुन कर रंगोली बनाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई। नवयुवक मंडल स्टेशन रोड द्वारा बनाई गई फूलों की रंगोली रतलाम के हजारों परिवारों का आकर्षण का केंद्र बनी रही।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!