रतलाम में उत्साह : बाजार हुए राममय, भव्य राममंदिर निर्माण की प्रिंटेड साड़ी की महिलाओं में बढ़ी डिमांड

रतलाम में उत्साह : बाजार हुए राममय, भव्य राममंदिर निर्माण की प्रिंटेड साड़ी की महिलाओं में बढ़ी डिमांड

Advertisements
Advertisements

पुरुषों- महिलाओं के अलावा बच्चों में देखा जा रहा है गजब का उत्साह

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है, जिसे लेकर गांव से लेकर महानगरों में पर्व जैसा माहौल है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस ऐतिहासिक दिन को मनाने की तैयारी कर रहा है। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में भी 22 जनवरी को लेकर पुरुषों से लेकर महिलाओं में गजब उत्साह देखा जा रहा है। देश भर में इस समय अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के भव्य राम मंदिर में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम है। इसको लेकर प्रभु श्रीराम के भक्त भी अलग-अलग अंदाज से अपनी भक्ति दिखाते हुए इस भव्य आयोजन में शामिल होने को लालायित हैं। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
404557 C adbanao3

ऐसे ही मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रभु के भक्त भगवामय अंदाज में आने वाली 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की तरह मानने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए यहां के बाजारों में विशेष रूप से अयोध्या के भव्य राम मंदिर का चित्रण करती हुई साड़ियों की बिक्री भी बढ़ गई है। वहीं, इसको लेकर प्रभु के भक्तों में इस साड़ी की काफी डिमांड भी देखी जा रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होना है। इस समारोह को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान श्रीराम के वापस अयोध्या में लौटने को दीपावली की तरह मनाने को आतुर है। ऐसे में अब रतलाम की महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। यहां पुरुषों की “जय श्री राम” लिखी टी शर्ट के बाद अब “अयोध्या प्रिंट” में महिलाओं की साड़ी का क्रेज़ बढ़ गया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं अयोध्या प्रिंट की साड़ी ले रही हैं। भगवान राम के बन रहे भव्य मंदिर की प्रिंट वाली साड़ियों की डिमांड इतनी है कि व्यापारी साड़ियां लाते हैं और ये साड़ियां तुरंत बिकती जा रही हैं। अभी साड़ियों की भारी डिमांड के चलते शहर की दुकानों पर साड़ियों का स्टॉक तक लगभग खत्म हो चुका है। 

इधर, इस तरह की साड़ियां बेचने वाले रतलाम के एक साड़ी व्यापारी मितेश जैन ने बताया कि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। अयोध्या प्रिंट वाली साड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। मार्केट में अभी इस प्रिंट की साड़ी का शॉर्टेज बना हुआ है। जो भी महिलाएं आती हैं, सबसे पहले वह इसी साड़ी की मांग करती हैं। हमने जो साड़ियां बुलाई हैं, उसमें जय श्री राम लिखा होने के साथ ही भगवान श्री राम के मंदिर का प्रिंट बना है, जिसकी कस्टमर काफी डिमांड कर रहे हैं।

वहीं, अयोध्या प्रिंट की साड़ी खरीद रही महिला राधा कुमारी का कहना है कि देश भर के लिए प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होना खुशी की बात है। इसीलिए हम भी अयोध्या प्रिंट की साड़ी लेने के लिए यहां आए हुए हैं। बता दें कि रतलाम में अयोध्या प्रिंट की साड़ियां बड़ी संख्या में लोग खरीद रहे हैं, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि 22 तारीख को दीपावली जैसा माहौल बनने वाला है। इसके अलावा हर मकान पर रोशनी के साथ चौराहों पर संस्थाओं द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!