28.5 C
Ratlām
Saturday, April 20, 2024

भूमि ने जीता गोल्ड : राज्यस्तरीय कुश्ती में फहराया परचम, अब राष्ट्रीय स्पर्धा में करेंगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम की बालिका ने कुश्ती के दम पर रतलाम का परचम फहराते हुए राज्यस्तरीय स्पर्धा में गोल्ड जीता है। दतिया में आयोजित प्रतियोगिता में पहलवान भूमि कल्याणे ने 72 किलोवर्ग समूह में भाग लेकर प्रतिद्वंदियों को चीत कर मैडल जीता। अब पहलवान भूमि मध्यप्रेदश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा में जल्द हिस्सा लेंगी।

खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर और खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालित कुश्ती सेंटर की शुरुआत की अल्पअवधि में राज्यस्तरीय स्पर्धा में गोल्ड हासिल करना बड़ी उपलब्धि में शामिल हो गया है। कुश्ती कोच छाया शर्मा ने बताया की सेंटर के तीन पहलवानो का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इसमें भूमि के गोल्ड जीतने के बाद सभी की नजरें अब पहलवान मोक्ष चतुर्वेदी व राधिका कल्याणे पर टिकी हुई हैं। यह दोनों पहलवान शमशाबाद (विदिशा) में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। राज्यस्तरीय स्पर्धा में रतलाम का नाम रोशन करने वाली पहलवान भूमि की उपलब्धि पर
शहर विधायक चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला खेल अधिकारी रूबीका देवांग,  कोच छाया शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष बलवन्त भाटी सहित समाजजन ने हर्ष व्यक्त किया है।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network