– शहर की बदहाल यातायात पुलिस के लिए बन चुकी अब चुनौती
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम की बदहाल यातायात से प्रमुख बाजारों से लेकर चौराहों पर बार-बार जाम से भीषण गर्मी में आमजन परेशान होने लगे हैं। चांदनी चौक में नवनिर्मित फोरलेन को व्यापारियों ने पार्किंग में तब्दिल कर दिया है। भाजपा पूर्व पार्षद सीमा टांक ने यातायात अव्यवस्था को पुलिस के लिए चुनौती बताकर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को लिखे पत्र में पूर्व पार्षट टांक ने यातायात सुचारू नहीं होने तक हेलमेट की अनिवार्यता स्थगति करने की मांग की है।
जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर शहर की यातायाता सुधार का प्रयास किया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बाजारों में वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों का अभाव है। नगर निगम व्यवसायिक कॉम्पलेक्स निर्माण की अनुमति तो जारी कर देता है लेकिन नियम विपरित निर्माण पर खामोश रहता है। शहर में हालात कुछ ऐसे हैं कि दुकानों के आगे सडक़ों पर सामान पसरा रहता है और फुटकर विक्रेता उचित स्थान नहीं मिलने से फुटपात पर बैठ आजीविका चला रहे हैं। यातायात की इन तमाम समस्याओं को नजर अंदाज कर हेलमेट की अनिवार्यता न्यायसंगत नहीं होने पर अब व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठने लगी है।

ऑफिस के समय सडक़ों पर रेंगते वाहन
रतलाम शहर के मुख्य बाजारों और सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर पहुंच मार्ग पर ऑफिस के समय वाहन रेंगते हैं। बार-बार जाम की स्थिति के कारण कई बार एंबुलेंस और फायर बिग्रेड तक फंसी रहती है। इन सभी मामलों में पूर्व पार्षद टांक ने 2 मार्च 2023 को भी पत्र लिख समाधान के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए थे, लेकिन इनको संज्ञान में अभी तक नहीं लेने से आमजन काफी परेशान हैं।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


